झिंझाना। कस्बे के मोहल्ला शाह मुबारिक निवासी नजाकत उर्फ सुक्खा ने पास के गांव टपराना के अप्रशिक्षित चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन और दाई पर प्रसूता को गलत उपचार देने का आरोप लगाते हुए जनपद के उच्च अधिकारियों और मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि उनके उपचार की वजह से प्रसूता को शामली के प्राइवेट चिकित्सालयों में भर्ती कराना पड़ा। उसके उपचार में लाखों रुपये खर्च हो गए। अभी भी घर में रहकर ही शामली का उपचार चल रहा है। आरोप है की आरोपी ने प्रसूता के पति के साथ धक्का-मुक्की करते हुए बदसलूकी भी की। झिंझाना पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।