फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशान की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। हिंद आर्मी कार्यकता़ओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर कांधला क्षेत्र के इस्लामपुर घसौली गांव में श्मशान की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की है। डीएम के नाम ज्ञापन में श्मशान की भूमि को अवैध कब्जा मुक्त कराने और सीसीरोड पर मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री प्रयोग करने और मामले की जांच की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि गांव में प्रधान द्वारा बनवाई जा रही सीसी रोड पर मानक के अनुरूप सामग्री नहीं डाली जा रही है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराने की मांग की है। डीएम को ज्ञापन देने वालो में नितिन स्वामी, अमरपाल, सुक्रमपाल, मित्रपाल, सोमसिंह, कृष्ण गोपालशर्मा, बबलू कश्यप, डा. मुकेश, विक्रम, अनूप कुमार, वकील चंद, रजाउल्लाखां, राजीव कुमार, सुभाष चंद सुबोध, मोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें