फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कैराना सांसद इकरा हसन व मुस्लिम समाज पर गलत टिप्पणी का आरोप, एसडीएम से शिकायत

Sat, 17 Jan 2026 10:20 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

कैराना में सांसद इकरा हसन पर सोशल मीडिया के माध्यम से लगाए गए आरोपों और मुस्लिम समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर एसडीएम से शिकायत की गई है।

विज्ञापन
कैराना सांसद इकरा हसन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर सांसद इकरा हसन पर कथित रूप से आरोप लगाने और मुस्लिम समाज के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में शनिवार को तहसील में शिकायत दर्ज कराई गई।

विज्ञापन


एसडीएम से की गई शिकायत
बिलाल अहमद एडवोकेट ने तहसील पहुंचकर एसडीएम से शिकायत करते हुए बताया कि एक युवती ने सोशल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से सांसद इकरा हसन पर दलाली, भ्रष्टाचार और निजी फायदे के लिए काम करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut: मेजर शुभम सैनी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, देहरादून में हुई घटना, गांव में शोक की लहर
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना प्रमाण लगाए आरोपों का दावा
शिकायतकर्ता का कहना है कि युवती आज तक अपने लगाए गए आरोपों से संबंधित कोई भी प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाई है और न ही वह इन आरोपों को साबित कर सकी है।

मुस्लिम समाज पर टिप्पणी से नाराजगी
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के उद्देश्य से मुस्लिम समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। कथित तौर पर कहा गया कि मुसलमान अधिक बच्चे पैदा कर रहे हैं, जिससे मुस्लिम समाज में रोष व्याप्त है।

मामले को गंभीर बताते हुए शिकायतकर्ता ने प्रशासन से युवती के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें