फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बिना रजाई व गद्दों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का रैन बसेरा

विज्ञापन
ऊन सीएचसी में रैन बसेरे में खड़ी बाइक। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
बिना रजाई और गद्दों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का रैन बसेरा
विज्ञापन

शामली। डिप्टी सीएम के आदेश ऊन के स्वास्थ्य केंद्र पर हवाई साबित हो रहे हैं। यहां रैन बसेरे को बाइक स्टैंड बना दिया गया है और मरीज के साथ आने वाले तीमरदार को रजाई तक नहीं दी जाती है। अस्पताल में किसी भी तरह के अलाव की व्यवस्था तक नहीं की गई है। इसके कारण वहां आने वाले मरीजों को ठंड में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
ऊन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चारों ओर से खुला बिना रजाई बिना गद्दों के बने रैन बसेरे में तीमारदारों व मरीजों को ठंड से बचाव के कोई इंतजाम नहीं हैं। यहां भर्ती मरीजों के तीमारदारों को ठिठुरते हुए पूरी रात इधर-उधर काटनी पड़ रही है। वहीं अस्पताल में बना रैन बसेरा में बाइक स्टैंड बना हुआ है। तीमारदारों के सामने और भी मुश्किल खड़ी हो गई है, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए सर्द हवाओं में दिनरात भारी पड़ रहे हैं, लेकिन रात में तापमान गिरकर दस डिग्री तक पहुंच रहा है। मजबूरी में मरीजों व तीमारदारों को रात ठंड से कांपते हुए गुजारनी पड़ती है। गर्भवती महिलाओं को तो कंबल ही दिया जाता हैं उनके साथ आने वालों के लिए अस्पताल में कोई व्यवस्था नहीं है। ऊन अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदार पूरी रात ठिठुरते रहते हैं। इनके लिए अस्पताल में न तो अलाव की व्यवस्था है और न ही रैन बसेरा बचा है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. सलीम का कहना है कि मरीजों को भी कंबल दिए जाते हैं और साथ में आए तीमारदारों को भी अंदर ही रहने को कह दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें