फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैंगिक उत्पीड़न की सुनवाई के लिए कार्यस्थल पर बने समिति: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कलक्ट्रेट सभागार में मिशन शक्ति के अंतर्गत कार्य स्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 के प्रावधानों की जानकारी सभी जिला स्तरीय अधिकारियों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से दी गई। कार्यक्रम में एप के माध्यम से लखनऊ स्थित संस्था एसोसिएशन फार एडवोकेसी एंड लीगल इनिशिएटिव (आली) की निदेशक रेनू मिश्रा द्वारा यौन उत्पीड़न की विशाखा गाइड लाइन, संविधान के प्रावधान, यौन उत्पीड़न के अन्य अप्रत्यक्ष रूप, शिकायत के तंत्र, आंतरिक समिति एवं स्थानीय समिति, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया के विषय में विस्तार पूर्वक बताया गया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को यौन उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई के लिए हर कार्यस्थल पर समिति बनाने व विभागीय कार्मिकों के साथ जागरूकता कार्यक्रम कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी सहित जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष श्रीवास्तव, प्रबंधक वन स्टॉप सेंटर गजाला त्यागी व महिला कल्याण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें