फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सरकार द्वारा बैंकों के निजीकरण के विरोध में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर सरकारी बैंकों में कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को काली पट्टी बांधकर कार्य किया। संगठन के जिला संयोजक विपिन पूनिया ने बताया कि सरकार द्वारा बैंकों का निजीकरण करने की योजना बनाई जा रही है। इसके विरोध में सरकारी बैंकों भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक और केनरा बैंक आदि के कर्मचारियों ने अपनी-अपनी बैंक शाखाओं में सांकेतिक विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर कार्य किया। उन्होंने बताया कि अगर उनकी मांग पर सरकार ने विचार नहीं किया तो बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जाने को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें