फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: विद्यार्थियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्रों का किया वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल के सात विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से भेजे गए प्रशस्ति प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया।
प्रधानाचार्या मीनू संगल ने बताया कि भारत को समर्थ व विकासशील बनाने पर वैचारिक मंथन करते हुए 122 विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पत्राचार किया था, उनमें से सात विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्टता को देखते हुए प्रधानमंत्री की तरफ से प्रशस्ति पत्र भेजे गए। मंगलवार को स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल ने गौरी वर्मा, अंशिका चौहान, गौरी, अरुण मालिक, दिव्यांशी गर्ग, हर्षिका और अवनीत देशवाल को प्रशस्ति पत्र का वितरण किया। प्रधानाचार्य मीनू संगल ने बताया विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री को देश के विकास और समृद्धि के लिए अपने सुझाव और विचार प्रस्तुत किए थे। प्रधानमंत्री ने उनके पत्रों का धन्यवाद करते हुए भी उन्हें प्रोत्साहित किया कि वे अपने विचारों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जारी रखें। साथ ही अपने सपनों को साकार करने के लिए कार्य में आगे बढ़ें। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में यह भी कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि भारत की युवा शक्ति अपने व्यक्तिगत संकल्पों के साथ देश के संकल्पों को जोड़कर राष्ट्र को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें