झिंझाना। राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कालेज में चल रही तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शनिवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। खेलकूद प्रतियोगिता के विजेेताओं को पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद प्रतियोगिता का रिजल्ट घोषित किया गया, जिसमें ऊंची कूद में रजत पहले, अनुज दूसरे तथा सुदंरम तीसरे स्थान पर रहे। पांच हजार मीटर दौड़ में इसरार प्रथम, रोहित द्वितीय तथा कपिल तृतीय, गोला फेंक में आकाश कुमार प्रथम, अंकित द्वितीय व अमित तृतीय, 100 मीटर दौड़ में आकाश कुमार प्रथम, अमर चौहान द्वितीय, रोहित तृतीय स्थान रहे, जबकि लंबी कूद में शालू प्रथम, नेहा द्वितीय व स्वाति तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में नेहा प्रथम, शालू द्वितीय व प्रीति तृतीय स्थान पर रहे।
भाला फेंक में सोनम पुत्री जमील प्रथम व सोनम पुत्री बलराज द्वितीय स्थान पर रहीं। चक्का फेंक में सोनम प्रथम व द्वितीय स्थान पर नेहा रही। समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार, शैलेंद्र मित्तल तथा नगर पंचायत चेयरमैन हाजी सरफराज खां मौजूद रहे।