फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह बाद भी चौकीदार के हत्यारों का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली, कैराना। आर्यपुरी बाईपास स्थित ईंट भट्ठे पर 20 अक्तूबर की रात चौकीदार की गोली मारकर की गई हत्या का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

20 अक्तूबर की रात आर्यपुरी बाईपास पर स्थित ईंट भट्ठे पर चौकीदारी का काम करने वाले आर्यपुरी निवासी 55 वर्षीय चौकीदार फैय्याज के सिर में गोली मार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मौके से शराब की खाली बोतल, पानी की खाली बोतल, दो डिस्पोजल गिलास व नमकीन का खाली पैकेट भी बरामद किया था। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी अभिषेक झा ने हत्या के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच, सर्विलांस व तीन टीमों को लगाया था। लेकिन एक स्पताह बाद भी हत्यारों को सुराग नहीं लगा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कुछ संदिग्ध युवकों से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें