फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर के खिलाफ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Fri, 13 May 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
शामली। राशन वितरण में गड़बड़ी का आरोप लगाकर गांव पंजोखरा के लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, तो ग्रामीणों ने उनको खूब खरी खोटी सुनाई। एसडीएम ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। 

शुक्रवार को गांव पंजोखरा के सैकड़ों ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने बताया कि गांव में लंबे समय से एक ही व्यक्ति के पास राशन की दुकान है। आरोप है कि राशन वितरण में डीलर मनमानी कर रहा है। गांव के ऐसे कई परिवार हैं, जिनकी आर्थिक हालत नाजुक हैं उन्हें भी राशन नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन


जबकि कुछ ऐसे लोगों को पात्र बना दिया है, जो साधन संपन्न हैं। आरोप है कि राशन लेने पहुंचने वाले ग्रामीणों के साथ राशन डीलर अभद्रता भी करता है। ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पूर्ति निरीक्षक कंवरसेन ग्रामीणों के बीच पहुंचे और ग्रामीणों का शिकायत पत्र लेकर जांच कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्रामीण अपनी बात रखते हुए राशन डीलर पर आरोप लगाने लगे।

आरोप है कि पूर्ति निरीक्षक ने एक ग्रामीण को धमकाते हुए कह दिया कि तुम चाहे जितना चिल्लाओ, कुछ नहीं होगा। इसके बाद ग्रामीणों ने पूर्ति निरीक्षक को घेर लिया और खरी खोटी सुनाते हुए नारेबाजी करने लगे। शोर शराबा होने पर एसडीएम श्याम अवध चौहान मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


एसडीएम ने आश्वासन दिया कि राशन डीलर के खिलाफ लगाए आरोपों की जांच के लिए अलग से कमेटी गठित कर दी जाएगी। वह कमेटी गांव में जाकर सत्यापन करेगी। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस दौरान रामपाल शर्मा, कमल सिंह, रामचंद्र, नरेशपाल, विनोद, कंवरपाल, राजपाल, सहेंद्र, सत्ते सिंह, सुंदरपाल, सुरेशपाल, गुलाब सिंह, करेशन सिंह, अतर सिंह, बलराम, प्रकाश, गंगादेई, कुलदीप, रमेश चंद, जोगेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें