शामली क्षेत्र के गांव लांख दिल्ली में चल रहे किसान आन्दोलन में राशन सामग्री भिजवाते ग्रामीण
- फोटो : SHAMLI
लांक में किसान आंदोलन के लिए राशन एकत्र किया
शामली। नए तीन कृषि कानूनों को लेकर चल रहे दिल्ली में किसानों के आंदोलन के लिए गांव लांक से राशन इकट्ठा किया गया। शनिवार को गांव लांक निवासी सोनू और धीरज मलिक के नेतृत्व में गांव से 10 क्विंटल गेहूं इकट्ठा किया। इसके अलावा चावल और दालें भी गांव से एकत्र की गई। उन्होंने बताया कि ग्रामीण किसान आंदोलन में अपने स्तर से सहयोग कर रहे हैं। सोनू ने बताया कि समय-समय पर गांव की तरफ से आंदोलनकारियों का सहयोग किया जाता रहेगा। रविवार को गांव से एक काफिला राशन लेकर दिल्ली पहुंचेगा। इस कार्य में जोगिंद, प्रवीण, संजीव मलिक, सुधीर मलिक, अरविंद, मोनू , काला, रविन्द्र आदि का सहयोग रहा।