शामली। कोरोना लॉकडाऊन में बिजली के बिल एसएमएस के माध्यम से भेजे जाएंगे। बिजली बिल प्राप्त करने के लिए उपभोक्ताओं को बिल स्पेस, विद्युुत खाता संख्या, एकाउंट आईडी टाइप करके 5616195 पर एसएमएस भेजना होगा। इसके बाद उपभोक्ता मोबाइल एप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। बिजली एप गूगल प्ले स्टोर से प्राप्त किया जा सकता है, जिसमें उपभोक्ता अपना खाता संख्या, मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता ब्रह्मपाल ने बताया कि एप के माध्यम से ही लॉग इन करके बिल की देय धनराशि का भुगतान कर सकते है। ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता बिलों का भुगतान अपने घरों के निकट खुले जन सुविधा केंद्र पर ऑनलाइन कर सकते हैं। भुगतान की कंप्यूटरीकृत रसीद भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ताओ को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। उपभोक्ता को अपना मासिक घरेलू बिजली बिल एचडीएफसी बैंक के एटीएम के माध्यम से जमा करा सकते है।