फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोद लिए गांव कुड़ाना में पहुंचीं सीएमओ

Sun, 30 Apr 2017 12:48 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
inspection - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गोद लिए गांव कुड़ाना में जांच के लिए शनिवार को सीएमओ विनीता अग्निहोत्री पहुंचीं। इस दौरान ग्रामीणों से बात की और महिलाओं को दी उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं को परखा।
विज्ञापन


उसके बाद सीएमओ आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मुख्यालय लौट गईं। शनिवार को सीएमओ कुड़ाना में पहुंची और गांव की आशाओं से बात की। गर्भवती महिलाओं के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने आशाओं के रजिस्टर में महिलाओं का हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर तथा उनका वजन चेक कराया।

इस दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय में बच्चों का वजन भी तुलवाया। इस दौरान एक बच्चा कुपोषित किया। जिसके संबंध में उन्होंने कुड़ाना सीएचसी के प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीएमओ ने कहा कि गांव में स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में बात की गई और जांच कराई गई। बच्चों को बांटे जा रहे पुष्टाहार के संबंध में दिशा-निर्देश दिए हैं।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें