फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM In Shamli: '12 बजे सोकर उठने वाले माफिया के सामने नाक रगड़ते थे'-मंच से गरजे सीएम, भाषण की 10 बड़ी बातें

Fri, 17 Jul 2026 05:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शामली में जनसभा के दौरान विकास, कानून-व्यवस्था, गन्ना किसानों, एनसीआर, एक्सप्रेसवे और विपक्ष पर जमकर हमला बोला। पढ़ें उनके भाषण की 10 सबसे बड़ी बातें।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कैराना के विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में आयोजित जनसभा में विकास कार्यों की सौगात देने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था, गन्ना किसानों, रोजगार और विपक्ष को लेकर कई बड़े बयान दिए। अपने संबोधन में उन्होंने दावा किया कि पिछले दस वर्षों में शामली की तस्वीर बदली है और आने वाले समय में यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सबसे विकसित जिलों में शामिल होगा। पढ़िए मुख्यमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें।

विज्ञापन


1. 10 साल पहले शामली भय का पर्याय था, अब विकास का केंद्र बन रहा 
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले शामली की पहचान पलायन, अपराध और गुंडागर्दी से होती थी। किसान, व्यापारी और महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती थीं, जबकि आज कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और जिला विकास की नई पहचान बना रहा है।

यह भी पढ़ें: CM Yogi Visit Live: 'दंगा कराने वालों को 'जिन्ना' पसंद, हमें गन्ना पसंद है', शामली-बिजनौर में जमकर बरसे योगी

विज्ञापन

2.  शामली बनेगा तीन एक्सप्रेसवे का संगम 
उन्होंने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, शामली-अंबाला एक्सप्रेसवे और गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के कारण शामली आने वाले समय में महत्वपूर्ण संपर्क केंद्र बनेगा। इससे निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

3.  12 बजे सोकर उठने वाले माफिया के सामने नाक रगड़ते थे :सीएम योगी
मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पहले सत्ता में बैठे लोग जनता की बजाय माफिया के सामने झुकते थे और दंगाइयों को सम्मानित करते थे। उन्होंने दावा किया कि अब अपराधियों के लिए उत्तर प्रदेश में केवल जेल या कठोर कानूनी कार्रवाई की जगह है।
 

4.  सपा-कांग्रेस समाज को बांटने की राजनीति करती है 
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्ष जाति और क्षेत्र के नाम पर समाज को बांटने का काम करता है, जबकि वर्तमान सरकार बिना भेदभाव के किसान, युवा, व्यापारी और महिलाओं के हित में कार्य कर रही है।

5.  बिजली संकट खत्म, शामली बना ऊर्जा का मजबूत केंद्र 
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय शामली बिजली संकट से जूझता था, लेकिन आज 400 केवी विद्युत उपकेंद्र के कारण यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बिजली आपूर्ति का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है।

 

6.  कोरोना में इलाज का केंद्र बना शामली 
उन्होंने कहा कि पहले जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं सीमित थीं, लेकिन पिछले वर्षों में अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हुआ। कोरोना महामारी के दौरान आसपास के क्षेत्रों से भी मरीज यहां इलाज के लिए पहुंचे।

7.  गन्ना किसानों को बेहतर मूल्य और समय पर भुगतान 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गन्ना किसानों के हित में महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। किसानों को बेहतर मूल्य मिल रहा है और भुगतान व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक मजबूत हुई है। उत्तर प्रदेश गन्ना, चीनी और एथेनॉल उत्पादन में अग्रणी राज्य बना है।
 

8.  शामली को एनसीआर और टेक्सटाइल पार्क का मिलेगा लाभ 
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शामली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल होने से विकास को नई गति मिलेगी। साथ ही प्रदेश का पहला निजी समेकित वस्त्र उद्योग पार्क स्थापित होगा, जिससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।

9.  पीएसी बटालियन का वादा पूरा, भर्ती में पारदर्शिता 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कैराना में पीएसी बटालियन स्थापित करने का वादा पूरा किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अब सरकारी भर्तियों में सिफारिश और भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं है तथा युवाओं को पारदर्शी व्यवस्था के तहत अवसर मिल रहे हैं।
 
विज्ञापन

10. 89 विकास परियोजनाओं की दी सौगात
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान जनपद की 89 विकास परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें पेयजल योजनाएं, कलेक्ट्रेट भवन, विद्यालय, स्वास्थ्य प्रयोगशाला, सड़क चौड़ीकरण, कृषि कल्याण केंद्र और अन्य आधारभूत विकास कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार शामली के विकास को नई गति दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें