फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के कुनबे में चल रही नूरा कुश्ती : निर्मल

Mon, 24 Oct 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में राहुल संदेश यात्रा का थानाभवन, जलालाबाद और सोहंजनी में स्वागत किया गया। इस दौरान हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी निर्मल   सिंह ने कहा कि यूपी में सीएम अखिलेश यादव के परिवार में नूरा कुश्ती चल रही है। जब परिवार के ही हालत खराब हों तो जनता की सुध कहां ली जाएगी।
विज्ञापन


थानाभवन कस्बे में यात्रा पहुंचने के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछले 27 साल से प्रदेश में भय- भूख, भ्रष्टाचार और गुुंडागर्दी से बुरा हाल है। किसान, मजदूर, व्यापारी से लेकर अन्य सभी मौजूदा सरकार से त्रस्त हैं। मिल मालिक किसानों के गन्ने का बकाया      मूल्य भुगतान न करके शोषण करने में जुटे हैं। 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस जातपात धर्म से ऊपर उठकर विकास की राजनीति करती रही है। इसी पार्टी ने किसानों-मजदूरों और गरीबो के लिए कार्य करती रही है। बसपा विधानसभा चुनाव के टिकटों की बोली लगाकर बांट रही है। 
विज्ञापन


राहुल संदेश यात्रा में कांग्रेस शहर अध्यक्ष वैभव गर्ग, चुनाव प्रसार समिति अध्यक्ष ओमवीर सिंह उपाध्याय, थानाभवन ब्लाक अध्यक्ष ठाकुर लाखन सिंह, कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष बाबू खान, इसरार मलिक, आरिफ चौहान, मोहम्मद आरिफ प्रेमचंद ने विचार व्यक्त किए। राजेश कश्यप, वसीम चौधरी, सुभाष चंद, ठाकुर प्रताप चौधरी, अशोक जैन, जेके जैन, लोकेश राणा, सुल्तान सिंह, किताब    कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें