फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मार्च को पीएसी कैंप ,पुलिस लाइन का शिलान्यास कर सकते हैं सीएम

विज्ञापन
कैराना क्षेत्र के गांव उंचागांव में पीएसी कैंप की जमीन का निरीक्षण करते डीएम व एसपी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
एक मार्च को पीएसी कैंप ,पुलिस लाइन का शिलान्यास कर सकते हैं सीएम
विज्ञापन

शामली/ कैराना। मुख्यमंत्री एक मार्च को शामली पुलिस लाइन और ऊंचागांव में बन रही पीएसी कैंप और गुर्जरपुर में फायरिंग रेंज का शुभारंभ कर सकते हैं। बुधवार शाम शासन स्तर से इसके संकेत मिलने पर डीएम, एसपी समेत संबंधित अफसरों ने मौका मुआयना कर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
कैराना कस्बा कुछ साल पहले तक पलायन और गुंडागर्दी के नाम से बदनाम रहा था। लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह के प्रचार के लिए आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में चुनावी जनसभा के दौरान कांधला और कैराना के बीच पीएसी कैंप की स्थापना की घोषणा की थी। प्रशासन ने ऊंचा गांव में करीब 420 बीघा भूमि पर पीएसी कैंप और रसूलपुर गुर्जर में 90 बीघा जमीन पर फायरिंग रेंज बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। शासन में भेजा गया प्रस्ताव पास होने के बाद दो किस्तों में किसानों से जमीन खरीदने का शासन स्तर से बजट मिल गया था।
विज्ञापन

ऊंचा गांव में करीब 65 किसानों की 24.8697 हेक्टेयर तथा गुर्जरपुर में फायरिंग रेंज के लिए 22 किसानों की 6.8565 हेक्टेयर जमीन के कुल 7 बैनामे छठी वाहिनी पीएसी के कमांडेंट के नाम पर पिछले महीने होने थे, लेकिन कमांडेंट का तबादला होने के कारण ये प्रक्रिया रुकी हुई थी, लेकिन अब ये प्रक्रिया शुरू होगी। इसी तरह शामली पुलिस लाइन के लिए भी 224 करोड़ का बजट भेजा गया। ये भी शासन स्तर से मंजूरी की अंतिम प्रक्रिया में है। लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी इसकी फाइल लेकर लखनऊ गए हैं।
बुधवार शाम शासन से मौखिक रुप से संकेत मिले कि जल्द ही मुख्यमंत्री शामली में पीएसी कैंप और पुलिस लाइन का जल्द ही शिलान्यास करेंगे। संभवत एक मार्च को उनका कार्यक्रम बन रहा है। शासन से संकेत मिलते ही डीएम जसजीत कौर, एसपी विनीत जायसवाल ने एडीएम, एएसपी समेत आला संबंधित विभाग के अफसरों के साथ पीएसी कैंप, फायरिंग रेंज और पुलिस लाइन पर जाकर मौका मुआयना किया और तैयारियों के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि किसानों के बैनामे बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएंगे।
सीएम ने निभाया वादा
कैराना। अगस्त 2014 में रंगदारी को लेकर मुकीम काला और फुरकान गिरोह में व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष विनोद सिंघल , आयरन स्टोर के मालिक दो व्यापारी भाइयों शिवकुमार और राजेंद्र की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई थी। इसके बाद कैराना से पलायन का दौर शुरू हो गया था। सांसद रहे हुकुम सिंह ने कैराना से 343 हिंदू परिवारों के पलायन की सूची जारी करके राजनीति में भूचाल ला दिया था। कैराना लोकसभा उपचुनाव के दौरान शामली में हुई जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्र में सुरक्षा की भावना कायम करने के लिए पीएसी कैंप की स्थापना की घोषणा की थी, हालांकि इसके बाद भी भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह चुनाव हार गई थीं लेकिन सीएम ने अपनी घोषणा पूरी कर दी।
कोट
शासन स्तर से मुख्यमंत्री के एक मार्च को आने जानकारी मिली है। उनके द्वारा संभवत: पीएसी कैंप, फायरिंग रेंज और पुलिस लाइन का शिलान्यास प्रस्तावित है, इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। ऊंचा गांव और गूर्जरपुर में किसानों की जमीनों के बैनामे कल और परसों दो दिन में पूरे करा दिए जाएंगे। हालांकि अभी तक सीएम का सरकारी कार्यक्रम नहीं आया है । सरकारी कार्यक्रम आने के बाद ही उसके अनुसार फाइनल तैयारी होगी। जसजीत कौर, डीएम शामली
कोट
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम अभी प्रस्तावित है। उसके के अनुसार तैयारी की जा रही है। सरकारी लिखित कार्यक्रम आने के बाद ही अंतिम तैयारी की जाएगी। हो सकता है शिलान्यास के कुछ कार्यक्रम कम हो जाएं या बढ़ भी जाएं। ये सब कार्यक्रम जारी होने के बाद स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

विनीत चौधरी, एसपी शामली
कोट
शामली में कलक्ट्रेट, पुलिस लाइन, पीएसी कैंप और फायरिंग रेंज के प्रस्ताव पास कर इनका बजट भी जारी करा दिया गया है। मुख्यमंत्री से उनकी दो दिन पहले ही बात हुई थी और उन्होंने जल्द ही शामली चलने की इच्छा जताई थी, लेकिन एक मार्च की कोई डेट तय नहीं हुई थी हो सकता है उन्होंने अफसरों से बात करके कार्यक्रम प्रस्तावित किया हो। बृहस्पतिवार तक स्थिति स्पष्ट होगी।
सुरेश राणा ,गन्ना मंत्री
रोहित अग्रवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें