फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी दिन आ सकते हैं सीएम, तैयारियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
किसी भी दिन आ सकते हैं सीएम, तैयारियां तेज
विज्ञापन

शामली। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसी भी दिन जिले में आ सकते हैं। हालांकि उनका जिले में आने का अधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है, लेकिन संभावित दौरे के मद्देनजर व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। बनकर तैयार हो चुके जिला अस्पताल को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके साथ ही वहां तक पहुंचने वाले नहर पटरी मार्ग पर सफाई, बिजली के तारों को कसने का काम तेजी से चल रहा है। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने भी जिला अस्पताल का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

सहारनपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने शामली में भी आने की बात कही थी। तभी से अफसर तैयारियों में जुट गए हैं। बताया जाता है कि सीएम जिला अस्पताल और उसमें बनाए गए कोविड-19 एल-1, एल-2 श्रेणी के अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। यहां अस्पताल की इमारत को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अस्पताल तक पहुंचने वाले नहर पटरी मार्ग पर झाड़ियों को हटाने, खंभों पर रंगाई-पुताई तथा बिजली के तारों को कसने का काम चल रहा है। सिंचाई विभाग के कर्मचारी दिन भर सफाई कार्य में जुटे रहे। दोपहर बाद गन्ना मंत्री सुरेश राणा अस्पताल पहुंचे। सीएमओ संजय भटनागर ने उन्हें बताया कि एल-1 व एल-2 अस्पताल में 100-100 बेड की व्यवस्था की गई है। सभी बेड पर ऑक्सीजन, 14 आईसीयू वेंटिलेटर बेड की व्यवस्था की गई है। मंत्री ने पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया और चल रहे कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। फर्श की टाइल्स पर फिनिशिंग का कार्य ठीक न पाए जाने जाने पर उसे ठीक कराने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम जसजीत कौर, एसपी विनीत जायसवाल, एडीएम अरविंद कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें