फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सुबह छाये बादल, दोपहर में हुई बारिश तापमान छह डिग्री सेल्सियस गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिले के मौसम में बदलाव आया है। सुबह से आसमान में बादल छाये रहे और दोपहर में बारिश हुई। इसके बाद अधिकतम तापमान में छह और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई। तापमान गिरने से लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। अक्तूबर माह शुरू होते ही मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया है। सोमवार सुबह बादल छाये रहे। दोपहर को आसमान में काले बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। जिले में आधे घंटे तक कभी बूंदाबांदी तो कभी हल्की बारिश हुई। बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट आई और लोग को ठंड महसूस हुई। शाम तक बादल छाये रहने से मौसम सुहाना बना रहा।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखते तो अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस कम होकर 26 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस गिरकर 20 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें