जलालाबाद के दिल्ली सहारनपुर हाईवे प्राचीन शिव हनुमान मन्दिर में भूरा देव के अंग वस्त्र जलने पर
- फोटो : udhampur news
जलालाबाद। प्राचीन शिव हनुमान मंदिर (बाहरला मंदिर) में स्थापित भैरव देव की मूर्ति के वस्त्र में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस पर श्रद्धालुओंं ने हंगामा करते हुए अज्ञात व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप लगाया।
मूर्ति आग लगने से वह पूरी तरह काली हो गई। शाम के समय जब पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो मूर्ति जली अवस्था में देखकर आक्रोशित हो गए। मंदिर समिति के लोग भी मौके पर पहुंचे। प्रबंधक दीपक पाल द्वारा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझाबुझाकर शांत करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। श्रद्धालुओं ने बताया कि मंदिर में शासन की वंदन योजना के अंतर्गत निर्माण कार्य किया जा रहा है, लेकिन यहां सुरक्षा के समुचित उपाय नहीं है। कई वर्ष पूर्व इसी मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति खंडित कर दी गई थी। इस दौरान समिति के प्रधान सुन्दरपाल, बाबूराम, दीपक पाल, जोगिन्द्र पाल, विकास पाल, रविंद्र कश्यप, बिजेन्द्र पाल, लालू भटनागर, मोनू पाल, सुभाष पाल, तीरथ पाल, धर्मपाल पाल मौजूद रहे।