फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो और निकायों में स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो और निकायों में स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य पूरा
विज्ञापन

शामली। शामली और कैराना नगरपालिका क्षेत्र में भी स्वच्छ भारत मिशन की टीमों ने स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य पूरा कर लिया है। इससे पहले चार नगर निकायों में सर्वे पूरा हो चुका है। अब जिले की चार नगर निकायों में सर्वे का काम चल रहा है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन की टीमें सभी दस नगर निकायों में सर्वेक्षण के लिए पहुंचीं हैं। मंगलवार को चार निकायों नगर पंचायत ऊन, झिंझाना, गढ़ीपुख्ता और थानाभवन में स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य पूरा हो गया है। स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक उत्तम सिंह पूनिया ने बताया कि बुधवार को नगरपालिका शामली और कैराना में भी स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य पूरा हो गया है। अब चार नगर निकाय कांधला, जलालाबाद, बनत और एलम में टीमें सर्वेक्षण कार्य कर रही हैं। उम्मीद है कि इन निकायों में भी बृहस्पतिवार को सर्वेक्षण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें