शामली। रविवार को गोशाला रोड और नाला पटरी रोड पर स्थित पार्क में आसपास के युवाओं ने मिलकर विश्वकर्मा पार्क में सफाई अभियान चलाया। पार्क में एकत्र कूड़ा उठाकर पार्क से बाहर डलवाया। सफाई अभियान में सूर्यदेव पांचाल, तरुण पांचाल, प्रणव वर्मा, विक्की गोलियान, दक्ष, सुहाल मौजूद रहे। टीम लीडर सूर्यदेव ने आसपास के नागरिकों को आसपास में स्वच्छता, पौधारोपण को बढ़ावा दिए जाने पर जोर दिया।