शामली एनएसएस शिविर में भाग लेती आर के डिग्री कॉलिज की छात्राएं
- फोटो : SHAMLI
रासेयो में सफाई अभियान चलाया
शामली। राष्ट्रीय किसान पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना तृतीय इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर आज से शुरू हुआ। प्रथम दिन एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत स्वयं सेविकाओं ने सफाई अभियान चलाया। सोमवार को महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना तृतीय इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ कालेज के प्रधानाचार्य डाक्टर अरविंद कुमार, कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर चंद्रबली पटेल के द्वारा मां सरस्वती और डा. आंबेडकर की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। दूसरे चरण में स्वयं सेविकाओं द्वारा महाविद्यालय में सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।