फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कपड़ों पर रंग गिरने को लेकर दो समुदाय में टकराव, बवाल

Fri, 10 Mar 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली, बाबरी। क्षेत्र के गांव रायपुर में बुधवार शाम कपड़ों पर रंग गिरने को लेकर दो समुदाय के लोगों में टकराव हो गया। इस दौरान जमकर बवाल हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। दोनों पक्षों के छह लोगों को गिरफ्तार कर बलवे की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


बुधवार शाम करीब पांच बजे गांव निवासी सद्दाम गली से होते हुए जा रहा था। शिव मंदिर के पास कुछ युवक होली खेल रहे थे। रंग के छींटे सद्दाम के कपड़ों पर गिर गए। जिसे लेकर कहासुनी शुरू हो गई। लेकिन ग्रामीणों ने मौके पर समझा-बुझकर दोनों पक्षों को शांत कराकर घर भेज दिया। लेकिन सद्दाम पक्ष ने पुलिस को फोन से सूचना दे दी। इसी बीच दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ।
मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी हालात बेकाबू रहे। बाबरी थाना प्रभारी ने अतिरिक्त फोर्स बुलाकर माहौल शांत कराया। देर रात बाबरी पुलिस की ओर से ग्राम प्रधान इकबाल व उसके बेटे बिलाल, सद्दाम, सुलेमान, शिवम, अंकुल के खिलाफ बलवा, धार्मिक उन्माद भड़काने सहित अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें