बाबरी। क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा निवासी सिविन जागलान ने यूपीएससी परीक्षा में 514 रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। सिविल परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद गांव में पहुंचे सिविन का ग्रामीणों ने स्वागत किया।
यूपीएससी की परीक्षा 2022 के हाल ही में घोषित परिणाम में सिविन जागलान ने 514वीं रैंक प्राप्त की है। रविवार को वे गांव बंतीखेड़ा पहुंचे, जहां पर ग्रामीणों ने करौदा बंतीखेड़ा बस स्टैंड पर ट्रैक्टरोें के साथ पहुंचकर स्वागत किया। प्राथमिक विद्यालय में स्वागत समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामीणों ने गांव का नाम रोशन करने पर उसे शुभ कामनाएं दीं। गांव निवासी शहनाज खान, पूर्व प्रधान महरबान राव ने शाल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर सिविन ने बताया ये कामयाबी उनके गांव की कामयाबी है। उनहोंने सभी युवाओं व अभिभावकों को बताया कि सपने देखने से नहीं लक्ष्य भेदने से कामयाबी हासिल होती है। उन्होंने बताया 2020 में यूपीएससी परीक्षा में उसने 525वीं रैंक प्राप्त की थी। इसके बाद उनका चयन दिल्ली में एसीपी के पद पर हो गया था, लेकिन उन्होंने दोबारा यूपीएससी परीक्षा दी और 514वी रैंक प्राप्त हुई।
युवा रोहित, अक्षय, आशु, विकास, अर्जुन, सन्नी, आर्यन, शुभम, उपेंद्र कुमार, संदीप जागलान आदि ने चित्र देकर सम्मानित किया। सिविन का बड़ा भाई बैंगलोर में साफ्टवेयर इंजीनियर है।