फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिला अस्पताल में सिटी स्कैन मशीन खराब, जांच न होने से मरीज परेशान

Wed, 08 Jan 2025 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शामली। जिला अस्पताल के विद्युत सब स्टेशन में खराबी के कारण दो दिन तक मरीजों के एक्सरे व सिटी स्कैन जांच बंद चल रही थी। बिजली ठीक हुई तो सिटी स्कैन मशीन में तकनीकी खराबी आ गई, जिस कारण मरीजाें की जांच नहीं हो सकी। उधर, सीएमएस के आकस्मिक अवकाश पर जाने के कारण अल्ट्रासाउंड भी नहीं हो सके, जिस कारण मरीजों को बिना जांच के ही वापस जाना पड़ा। एक्सरे कराने के लिए मरीजों की भीड़ रही।
जिला अस्पताल के विद्युत सब स्टेशन में सोमवार को खराबी आ गई थी। इस दौरान अस्पताल में जेनरेटर से बिजली दी गई, लेकिन जेनरेटर से एक्सरे व सिटी स्कैन जांच नहीं हो पाती। जबकि मरीजों की अल्ट्रासाउंड की जांच होती रही। अस्पताल में रोजाना 100 के आसपास एक्सरे और 70 के लगभग सीटी स्कैन जांच होती है। इंजीनियरों की टीम ने मंगलवार रात को तकनीकी खराबी को दूर किया। इसके बाद अस्पताल की बिजली चालू हो पाई।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बहाल होने पर बुधवार को सुबह से ही मरीजों के एक्सरे किए गए, लेकिन सिटी स्कैन मशीन में तकनीकी खराबी के कारण मरीजों की जांच नहीं हो सकी। उधर, अस्पताल में रेडियोलोजिस्ट के पद पर किसी अन्य की नियुक्ति न होने के कारण मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. किशोर आहूजा ही अल्ट्रासाउंड जांच करते हैं। उनके आकस्मिक अवकाश पर जाने के कारण मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच भी बंद रही। सिटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड कराने आए मरीजों को जहां बिना जांच के ही वापस जाना पड़ा। वहीं एक्सरे कराने वाले मरीजों की सुबह से ही भीड़ लगी रही।
सीएमएस ने बताया कि 101 मरीजों के एक्सरे हुए हैं, जिनमें करीब 17 एक्सरे मेडिकोलीगल हुए। सिटी स्कैन मशीन ठीक करने के लिए इंजीनियर लगे हुए हैं। ओपीडी में 688 नए मरीज और करीब 200 मरीज पुराने पर्चे वाले रहें। सभी मरीजों की जांच व दवा उपलब्ध कराई गई है।
- ये बोले मरीज
विवेक गर्ग ने बताया कि वह सीटी स्कैन जांच कराने आया था, लेकिन यहां बताया गया कि मशीन खराब है। अब उसे बिना जांच के ही वापस जाना पड़ेगा। कमल ने बताया कि वह मंगलवार को भी सीटी स्कैन कराने आया था। तब बिजली न होना बताया था। आज आया तो मशीन खराब होने का पता चला। वह दो दिन से जांच के लिए चक्कर काट रहा है।
विज्ञापन

शमशाद ने बताया डाक्टर ने सीटी स्कैन जांच कराने के लिए लिखा है। दो दिन से जांच कराने आ रहा है, लेकिन पहले बिजली खराब और अब मशीन खराब होने के कारण बिना जांच के ही वापस जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें