फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या प्रकरण पर फैसले के बाद शांतिपूर्ण माहौल रहने पर पुलिस ने जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
धैर्य बनाए रखने के लिए नागरिकों ने निभाई जिम्मेदारी
विज्ञापन

शामली/कैराना/बाबरी। अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जनपद में शांतिपूर्ण माहौल रहने पर पुलिस ने लोगों की सद्भावना बैठक कर आभार जताया। पांच दिन पहले नौ नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या प्रकरण में फैसला सुनाया है।
फैसले के बाद जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन ने पूरी तैयारी की थी। इसके लिए गण्यमान्य लोगों के अलावा सुरक्षा मित्र, डिजीटल वालिंटयर्स आदि के साथ बैठकें आयोजित कर शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए सहयोग लिया गया था। जनपद में पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल रहने पर बृहस्पतिवार को शहर कोतवाली में सद्भावना बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शांतिपूर्ण माहौल रहने और पुलिस का सहयोग करने पर लोगों, सुरक्षा मित्रों आदि का आभार व्यक्त किया गया। सीओ सिटी जितेेंद्र सिंह और कोतवाली प्रभारी ने लोगों ने आगे भी इसी तरह क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की उम्मीद जताई।
विज्ञापन

कैराना में भी क्षेत्र का माहौल पूरी तरह शांत रहा। बृहस्पतिवार को कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने लोगों की बैठक आयोजित की। बैठक में मौजूद सभी व क्षेत्र के लोगों का धन्यवाद अदा किया। इस दौरान शगुन मित्तल, सभासद राशिद, महरबान अंसारी, प्रधान असलम, अखलाक, विपुल जैन, यशपाल सिंह, मतलूब, राजेश, मुरसलीन इकराम, खालिद आदि मौजूद रहे। थाना बाबरी पर बृहस्पतिवार को संभ्रांत नागरिकों बैठक में अयोध्या प्रकरण में न्यायालय के निर्णय को आमजन द्वारा सहज भाव से स्वीकार करने एवं पुलिस का सहयोग करने पर सीओ भवन ने सभी का आभार व्यक्त किया। बाबरी थानाध्यक्ष नेमचंद सिंह ने भी सहयोग के लिए ग्रामीणों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर अंसार प्रधान, बिल्लू प्रधान, नदीमखान, बबलू पठान, ग्यास खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी का किया रिहर्सल
कैराना। पुलिसकर्मी कैराना कोतवाली पर 24 घुंटे मुस्तैद किए गए हैं। बृहस्पतिवार सुबह कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने कोतवाली में मौजूद सभी पुलिस कर्मियों का मुस्तैदी रिहर्सल चेक किया। कोतवाल द्वारा सीटी बजाने के बाद सभी पुलिसकर्मी मात्र डेढ़ मिनट में सावधान की परेड में मुस्तैद नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें