कांधला में भाजपा पिछडा वर्ग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति का स्वागत करते कार्यकर्ता
- फोटो : SHAMLI
सीएए को लेकर भ्रमित न हों नागरिक: लोकेश
कांधला। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति ने नागरिकता संशोधन कानून व एनआरसी को लेकर लोगों में फैल रहे भ्रम से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि अटल सुशासन दिवस पर प्रत्येक कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार में सुशासन कायम रखने के लिए सहयोग करें।
बुधवार को कांधला पूर्वी यमुना नहर स्थित रूपेश प्रजापति के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में लोकेश प्रजापति ने कहा कि पिछड़ा आयोग पिछड़े वर्ग की सभी जातियों को सुगम न्याय देने के लिए स्थापित किया गया है। इसकी स्थापना 1992 में की गई थी, जबकि भाजपा की केंद्र सरकार ने 2018 में इसे संवैधानिक रूप से आयोग का गठन किया। जल्द ही प्रत्येक राज्य के जनपदों में जिला समन्वयक नियुक्त किए जाएंगे। इस दौरान तहसीलदार रणबीर सिंह, अधिशासी अधिकारी राजबली यादव, राजीव जैन मंडल अध्यक्ष, दीपक सैनी सभासद, नितिन मलिक, जितेंद्र सैनी, रिक्की रावत, सतबीर वर्मा, अमित, सोनू, सुधा तोमर आदि मौजूद रहे।