भाजपा की ओर आयोजित ‘विजय संकल्प सम्मेलन’ में मुख्य अतिथि बुलंदशहर की विधायक विमला सोलंकी ने कहा कि चुनाव के क्षेत्र में हारने का डर नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसे अपना लक्ष्य मानकर चलना चाहिए। विजयश्री पर नजर रहनी चाहिए। पीएम मोदी ने सबका साथ सबका विकास के द्वारा और आज विपक्ष जब एकजुट हो गया है। विपक्ष को कड़ा जवाब देने के लिए मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाना है।
शुक्रवार को शहर के गढ़ीपुख्ता रोड पर स्थित सेंट आरसी स्कूल में भाजपा की ओर से विजय संकल्प सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि में बुलंदशहर की विधायक विमला सोलंकी ने कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने महिलाओं से भाजपा को मजबूत करने पर जोर दिया। मेेरठ से आईं भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष अंजू वारियर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में विजय का संकल्प लेकर भ्रष्टाचार मुक्त सरकार को बनाना है। भाजपा ने महिला को समाज में सुरक्षा एवं अपने विचार रखने का एक ऐसा मंच दिया है, जो शायद आज तक किसी पार्टी ने नहीं दिया है। सम्मेलन में भाजपा महिला नेता मृगांका सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धि पर प्रकाश डाला। कहा कि लोकसभा चुनाव में महिलाएं अपनी हिस्सेदारी बढ़ चढ़कर निभाएं। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीनू संगल ने कहा कि आज महिलाएं भी समाज में बराबरी की भागीदारी के लिए प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम में महिला मोर्चा क्षेत्रीय प्रभारी शिप्रा रस्तौगी, प्रदेश प्रभारी कविता सिरोही ने भी अपने विचार मंच पर प्रस्तुत कर महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
मौके पर उप्र पिछड़ा आयोग के सदस्य रामजी लाल कश्यप, जिला प्रभारी देवव्रत त्यागी, विधानसभा प्रभारी थानाभवन विजेंद्र पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल प्रभारी श्री मोहन तायल, क्षेत्रीय मंत्री प्रमोद, लोकसभा विस्तारक पंकज जोशी, अभय तोमर व रवि गोयल जिला महामंत्री, महेंद्र सिंह महंगी, अरविंद कुमार, नाहर सिंह फौजी, बबली कश्यप, सत्या, अंजलि गर्ग, बीना अग्रवाल, भावना सैनी, कुसुमलता पाल, रेखा संगल, श्रीमती पिंकी अग्रवाल, श्रीमती मधु सैनी, सपना मलिक, सुजाता शर्मा, राज नारंग, सुनीता देवी, मंजू आर्य, शिखा गोयल, प्रियंका कटवालिया, लोकेश कंडेला, रीतू गुप्ता, पायल सैनी, कविता सैनी, निशा शर्मा आदि उपस्थित रहीं। संचालन जिला महामंत्री महिला मोर्चा रूबी चौधरी ने किया।