शामली। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह रविवार को थानाभवन में आयोजित परिवर्तन संदेश रैली को संबोधित करेंगे। करीब 11 बजे वह थानाभवन स्थित जैदी फार्म हाऊस पहुंचेंगे। जनसभा को सफल बनाने के लिए पिछले कई दिनों से जहां सभा स्थल पर मंच आदि बनाने की तैयारी चल रही हैं। पार्टी की कमान संभालने के बाद चौधरी जयंत पहली बार शामली आ रहे हैं। शनिवार को रालोद जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी, अशरफ अली, राव वारिस, राजेश्वर बंसल, योगेंद्र चेयरमैन, ऋषिराज राझड़, प्रसन्न चौधरी, डॉ. विक्रांत जावला, वाजिद अली, कंवर हसन आदि नेता रैली की तैयारियों में जुटे रहे।