कांधला। भारत-चीन सीमा पर तनाव के बीच भारतीय जवानों की शहादत को लेकर लोगों में चीन के खिलाफ रोष है। बृहस्पतिवार को गांव डांगरोल में राजन जावला के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की और चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन किया। राजन जावला ने कहा कि अब समय आ गया है देश को एकजुट होकर चीन से लड़ना होगा। प्रधानमंत्री मोदी से मांग करते है अब कठोर निर्णय लेने होंगे व चीन के सामान का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाना चाहिए। केंद्र सरकार को बदला लेना चाहिए, साथ ही चीन से व्यापारिक और सामाजिक संबंध खत्म किए जाएं। इस दौरान हरिकिशन, मोनू प्रजापति, दीपक, आशीष, नितिन, अनिकेत आदि मौजूद रहे।