कैराना। बरेली से आए कस्टम विभाग की तीन सदस्य टीम ने मीट प्लांट में पहुंचकर जांच की। देर शाम तक टीम प्लांट में जांच करने में जुटी रही।
सोमवार सुबह करीब 11 बजे बरेली से कस्टम विभाग के तीन निरीक्षक कोतवाली पहुंचे। यहां पर टीम ने कोतवाली प्रभारी बिजेन्द्र सिंह रावत से बात की। बाद में पुलिस को साथ लेकर कांधला रोड स्थित एक फैक्टरी में पहुंचे। यहां पर टीम ने मीट प्लांट के अंदर कई घंटे तक जांच की। मीट प्लांट से प्रति माह मीट में 15 से 20 कंटेनर खाड़ी देशों को निर्यात किए जाते हैं।
टीम ने खाड़ी देशों को भेजे जाने वाले मीट के कस्टम के बारे में गहनता के साथ जांच की। शाम पांच बजे तक टीम मीट प्लांट के अंदर ही डेरा डाले रही। इस दौरान कस्टम अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि कस्टम विभाग की टीम मीट प्लांट में गई थी। इससे ज्यादा जानकारी उनके पास नहीं है