शामली। सभी परिषदीय स्कूलों की गर्मी की छुट्टी शनिवार से पड़ गई है। छुट्टी के दिनों में भी बच्चों को बुलाकर शिक्षकों को बच्चों के ड्रेस का नाप दिलवाना होगा। अबकी बार नए सत्र से सरकारी स्कूलों के बच्चे नई ड्रेस में नजर आएंगे।
बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि सभी परिषदीय स्कूलों की गर्मी की छुट्टी शनिवार से पड़ गई है। अब स्कूल पहली जुलाई से खुलेगा। उन्होंने बताया कि अबकी बार प्रदेश सरकार के निर्देश सभी बच्चों को नए रंग की ड्रेस दी जाएगी। ड्रेस 15 जुलाई तक हर हाल में वितरित की जानी है।
उन्होंने शिक्षकों को छुट्टी में भी बच्चों को स्कूल में बुलाकर उनकी डे्स का माप लिए जाने के निर्देश दिए हैं। कुछ स्कूलों में बच्चों की ड्रेस का माप लिया जाने लगा है।
उन्होंने बताया कि डे्स के लिए 75 प्रतिशत पैसा आ चुका है। हर बच्चे को एक जोड़ी ड्रेस के लिए 200 रुपये के हिसाब से दो जोड़ी का 400 रुपये मिलता है। जिसमें 300 रुपये के हिसाब से फिलहाल धनराशि मिल चुकी है, जिसको तीन दिन के अंदर स्कूलों के खातों में भेज दिया जाएगा।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि नए सत्र में बच्चे अबकी बार नए रंग की ड्रेस में नजर आएंगे। बालक के लिए गुलाबी चेकदार शर्ट और डार्क ब्राउन कलर की पेंट व बालिकाओं के लिए गुलाबी चेकदार शूट और ब्राउन रंग की सलवार व चुन्नी मिलेगी।