फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया

Sun, 29 Nov 2015 12:47 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सेंट फ्रांसिस स्कूल में कला और विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। बच्चों ने बेहद आकर्षक मॉडलों का प्रदर्शन कर सभी की तारीफें बटोरी।
विज्ञापन


विद्यालय में आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ कांग्रेस विधायक पंकज मलिक, पूर्व चेयरमैन राजेश्वर बंसल, वीवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विनीत कुमार गुलाटी और सेंट फ्रांसिस स्कूल के प्रधानाचार्य फादर सिनोज ने दीप प्रज्वलित कर किया।

 विधायक पंकज मलिक ने कहा कि कला और विज्ञान की प्रदर्शनी लगाना सराहनीय है। इससे पढ़ाई के साथ ही बच्चों का चहुंमुखी विकास होता है। पूर्व चेयरमैन राजेश्वर बंसल ने कहा कि ये छात्र-छात्राएं ही देश के भावी वैज्ञानिक तथा कलाकार हैं। बस बच्चों की प्रतिभा निखारने की जरूरत है।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में जीव विज्ञान, रयासन, भौतिक, इतिहास, भूगोल, भाषा, आर्ट, कृषि, स्वास्थ्य एवं उपचार और उद्योग पर आधारित मॉडल प्रदर्शित किए गए। मुद्रा, डाक टिकट तथा पुराने सिक्कों का संग्रह सराहनीय था।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य फादर सिनोज ने अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान फादर जोसेफ, घनश्याम दास, रूपेंद्र राणा, विजय गुप्ता, राजीव मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें