फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: परिषदीय उच्च प्राथमिक स्कूलों के बच्चे पढ़ेंगे एआई और कोडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
- बीआरसी स्तर से होगा कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले के परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को डिजिटल लिटरेसी के तहत कोडिंग और एआई सीखने का मौका मिलेगा। इसके लिए बीआरसी स्तर से कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की कवायद तेज कर दी गई है। विभाग की ओर से कंपोजिट विद्यालयों में स्मार्ट क्लास चलाई जा रही है। इसके अलावा शिक्षकों की तरफ से सामुदायिक सहभागिता से स्मार्ट क्लास चलाई जा रही है। जिसके माध्यम से बच्चे कंप्यूटर सीखते हैं। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने भी पाठ्यक्रम में कंप्यूटर को शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा छह से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थी कंप्यूटर में डिजिटल लिटरेसी, कोडिंग, कंप्यूटेशनल थिंकिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को जान समझ सके। इसके लिए कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें एआई, कोडिंग, माइक्रोसॉफ्ट पेंट, इंटरनेट, नेटवर्किंग, साइबर सुरक्षा, पाइथन आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी लता राठौर ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए डिजिटल लिटरेसी के तहत कोडिंग और प्रोग्रामिंग जैसे विषय पर जानकारी देकर उनकी दक्षता बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें