फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: संत निरंकारी बाल समागम में शामिल हुए 16 जिलों के बालक

विज्ञापन
विज्ञापन
वीवी इंटर कॉलेज में हुआ बाल समागम
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। वीवी इंटर कॉलेज परिसर में निरंकारी बाल समागम हुआ, जिसमें सहारनपुर जोन 54 के 16 जिलों के बालक शामिल हुए। बालकों ने कविता, समूह गान, लघु नाटिका, भजन आदि के माध्यम से सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

संत निरंकारी बाल समागम ब्रांच शामली की तरफ से शनिवार को आयोजित बाल संत समागम कार्यक्रम राजीच बिजलवान देहरादून की हजूरी में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चों में संस्कार बाल संगत से ही आ सकता है। वर्तमान में बच्चों में संस्कार व सद्गुण निरंतर समाप्त होते जा रहे हैं, उनमें केवल सेवा, सत्संग, सिमरन व आध्यात्मिक विचार धारा से पुन: इन्हें जागृत किया जा सकता है। कार्यक्रम में जोनल इंचार्ज कुलभूषण चौधरी ने कहा कि स्कूलों में डाक्टर व इंजीनियर आदि बन सकते हैं, लेकिन एक अच्छा इंसान संगत में ही बन सकता है। बाल संगत ही एक आध्यात्मिक पाठशाला है। कार्यक्रम में पहुंचे नगर पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल ने शहर में एक चौराहे का नाम संत निरंकारी चौराहा के नाम से नामकरण करने की घोषणा की। कार्यक्रम में ब्रांच शामली के मुखी राजकुमार, महावीर, बाबूराम, निर्देश, मास्टर विजय, सुरेंद्र, रामप्रसाद, पवन, आशाराम, कुलदीप, राजेंद्र शर्मा, मोहर सिंह, रविंद्र व मुजफ्फरनगर से संयोजक हरीश अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें