फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- बीज कंपनी के प्रतिनिधि की हत्या का मामला
विज्ञापन

- पुलिस, एसओजी, सर्विलांस सहित सात टीमें हत्यारोपियों की तलाश में जुटी
थानाभवन (शामली)। कस्बा जलालाबाद में बिजलीघर के निकट बीज कंपनी के प्रतिनिधि की हत्या में तीन अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ दर्ज हुई है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और सर्विलांस समेत सात टीमें लगी हुई हैं। उधर, गमगीन माहौल में गांव गोहरपुर में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव गोहरपुर निवासी दवा-बीज कंपनी के प्रतिनिधि कपिल कौशिक (28) की बृहस्पतिवार शाम जलालाबाद बिजलीघर के निकट गोली मारकर हत्या कर दी थी। देर रात में मृतक के पिता सत्यप्रकाश कौशिक की तरफ से थानाभवन थाने में तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। सीओ अमित सक्सेना ने बताया कि इस हत्याकांड के खुलासे के लिए एसपी के निर्देशन में पुलिस की तीन टीमों के अलावा, एसओजी, सर्विलांस सहित सात टीमें लगी हुई है। पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पर काम कर रही है। इसमें मृतक युवक दिनभर कहां-कहा पर और किन लोगों के संपर्क में आया। उनकी लोकेशन कब, कहां रही। मृतक और उसके परिवार से किसी की कोई पुरानी रंजिश होने आदि बिंदुओं पर जांच चल रही है। उधर, शुक्रवार सुबह मृतक के शव का गांव गोहरपुर में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

घटना के वक्त क्या हुआ, यह जानने में जुटी रही पुलिस
बताया गया है कि जिस वक्त यह घटना हुई, उस समय वहां से गुजरने वाले लोगों से और आसपास रहने वाले लोगों से भी पुलिस ने जानकारी जुटाई है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि घटना के वक्त मौके पर क्या हुआ। पहले कोई कहासुनी हुई थी या मारपीट हुई या फिर बिना कुछ कहे सुने ही युवक को गोली मारी गई। इसकी असलियत जानने में पुलिस जुटी रही। सीओ का कहना है कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की भी मदद ले रही है।
विज्ञापन

कोट
जलालाबाद में युवक की हत्या के मामले में पुलिस की तीन टीमों के अलावा सर्विलांस, एसओजी समेत कई टीमें लगी हुई है। घटनास्थल व सड़क पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी देेखी गई है। सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है।
- विनीत जायसवाल, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें