फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बैंकों की लापरवाही से परवान नहीं चढ़ पा रही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
- लक्ष्य 1700, बैंकों में भेजे 1400 आवेदन, स्वीकृत 324, लाभ मिला 310 लाभार्थियों को
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। बैंकों की लापरवाही और धीमी रफ्तार के चलते मुख्यमंत्री युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना परवान नहीं चढ़ पाई है। पूरे साल का जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों का लक्ष्य पूरा करना कठिन हो रहा है। उद्योग लगाने के लिए युवा उद्यमी बैंकों की शाखा प्रबंधकों के कार्यालयों में ऋण लेने के लिए चक्कर काट रहे हैं।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना के तहत पांच लाख तक ऋण चार साल तक बिना ब्याज दिए जाने का प्रावधान किया गया है। शासन से शामली जिले में योजना का 1700 उद्यमियों के ऋण प्रदान करने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया था। योजना में जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों की ओर से स्वीकृत किए गए 1400 आवेदकों के फार्म स्वीकृत करके बैंकों को भेजे गए हैं। जिला उद्योग केंद्र की उपायुक्त उपायुक्त जैस्मिन फौजदार के मुताबिक योजना में 1700 निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 1400 आवेदकों के फार्म स्वीकृत करके बैंकों को भेजे गए है।
विज्ञापन

बैंकों ने योजना में सिर्फ 400 आवेदन स्वीकृत किए। 325 युवा उद्यमियों को सिर्फ लाभ दिया गया। उन्होंने बताया कि 1075 युवा उद्यमी आवेदक उद्योग लगाने के लिए जिले की बैंकों की शाखा प्रबंधकों के कार्यालयों में ऋण लेने के लिए चक्कर काट रहे है। आटा चक्की, टेलर, हलवाई आदि लघु उद्योग की ओर युवा उद्यमियों का रुझान बढ़ रहा है।
- 310 लाभार्थियों के खातों में जा रही धनराशि
पंजाब नेशनल बैंक के लीड बैंक अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यमी युवा प्रोत्साहन योजना में 310 लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजी जा रही है। योजना में उद्योग लगाने की सीमा से अधिक धनराशि की डिमांड कर लिए जाने और दूसरे जिलों के उद्यमियों के आवास होने से आवेदन निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन

- लघु उद्योग लगाने के लिए ले सकते है इन ट्रेडों ऋण
- उद्योगों की श्रेणी
ब्रेड बेकिंग, यूनिट, बिस्किट एंड कूकीन, प्रोडक्शन, पेठा, समोसा, मेकिंग, होम केयर प्रोडक्ट में फिनाइल मेकिंग, डिटर्जेंट पाउडर, डिश वाशिंग लिक्विड, स्पेज मेकिंग यूनिट, कार डस्ट, कलीनर, लिक्विड डिटर्जेंट, लिक्विड हैडवास, बूम मेकिंग यूनिट,ऐरफा, बैम्बू फर्नीचर,स्पीकर बाक्स मेकिंग, बैम्बू फर्नीचर, हाकी स्टिक्स मेकिंग, बैट मेकिंग यूनिट, फुटबाल मेकिंग यूनिट, बास्केट बाल मेकिंग, सोलर लेटर्न, असेबली, सोलर वाटर हीटर असेबली, आटोमोबाइल इंडस्ट्रीज, इंजन कूलेंट प्रोडक्शन, हाउस होल्ड प्रोडेक्ट, प्लोर क्लीनर प्रोडक्शन, बिजनेस, लैदर बैग्स मेकिंंग, हैड बैग मेकिंग यूनिट, अगरबत्ती, कैंडल, रबर, बिंदी मैकिंग,धूपबत्ती मेकिंग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें