फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़े 1.70 लाख 

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पुलिस ने ऊन मार्ग स्थित भनेड़ा नहर के समीप एक कार से 1.70 लाख रुपये बरामद किए हैं।  मंगलवार को पुलिस व एसएसटी टीम उन मार्ग पर भनेड़ा पुल के पास चेकिंग कर रहे थे। उसी समय एक कार को पुलिस ने रोक लिया। तलाशी लेने पर कार से एक लाख 70 हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस ने कार चालक से सवाल किए, लेकिन वह नकदी का संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। इस पर पुलिस ने रकम जब्त कर ली। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि कुलदीप पुत्र बेगराज निवासी गांव जखवाला देवबंद सहारनपुर का रहने वाला कार से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ शामली की तरफ से अपने गांव वापस जा रहा था। पुलिस ने जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें