पुलिस ने ऊन मार्ग स्थित भनेड़ा नहर के समीप एक कार से 1.70 लाख रुपये बरामद किए हैं। मंगलवार को पुलिस व एसएसटी टीम उन मार्ग पर भनेड़ा पुल के पास चेकिंग कर रहे थे। उसी समय एक कार को पुलिस ने रोक लिया। तलाशी लेने पर कार से एक लाख 70 हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस ने कार चालक से सवाल किए, लेकिन वह नकदी का संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। इस पर पुलिस ने रकम जब्त कर ली। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि कुलदीप पुत्र बेगराज निवासी गांव जखवाला देवबंद सहारनपुर का रहने वाला कार से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ शामली की तरफ से अपने गांव वापस जा रहा था। पुलिस ने जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।