फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी और बाजार में डॉग स्क्वॉड के साथ की चेकिंग

विज्ञापन
कैराना के बेगमपुरा बाजार में डाग स्क्वायड के साथ चैकिंग करती पुलिस - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कचहरी और बाजार में डॉग स्क्वॉड के साथ की चेकिंग
विज्ञापन

शामली, कैराना। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व सुरक्षा के मद्देनजर कचहरी परिसर व बाजार में पुलिस ने डाग स्क्वॉड के साथ चेकिंग अभियान चलाया गया। शुक्रवार को एसएसआई मोहम्मद नफीस ने पुलिस बल व शामली से आई डाग स्क्वॉड की टीम के साथ कचहरी में सघन चेकिंग की। इस दौरान बिना वजह कचहरी व तहसील में आने वालों से पूछताछ की। इसके अलावा टीम ने शामली बस स्टैंड, बेगमपुरा बाजार, चौक बाजार आदि में भी चेकिंग अभियान चलाया। सड़क किनारे बने कुछ ढाबों में भी पुलिस ने चेकिंग की। एसएसआई ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के चलते सुरक्षा के मद्देनजर चेकिंग अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें