फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेशिया से आए जमातियों के दस्तावेजों की सीओ ने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मलयेशिया से आए जमातियों के दस्तावेजों की जांच की
विज्ञापन

कैराना। सीओ ने अक्तूबर 2019 से एक साल के वीजा पर जमात के 10 लोगों के कैराना में ठहरने की जानकारी मिलने पर जांच की। सीओ ने जमातियों को कोतवाली में बुलाकर उनके कागज आदि की जांच की। जांच में सभी कागज सही पाए गए।
विज्ञापन

शनिवार को खुफिया विभाग ने पुलिस को सूचना दी कि कैराना में मलयेशिया के 10 जमाती ठहरे हुए हैं। सूचना पर सीओ प्रदीप सिंह ने सभी विदेशी जमातियों को कोतवाली बुलाया। विदेशी जमातियों के साथ मुंबई का एक दुभाषिया भी था। सीओ ने सभी विदेशी जमातियों के पासपोर्ट और वीजा आदि की जांच की। जांच में कागज सही पाए जाने पर उन्हें भेज दिया गया। सीओ प्रदीप सिंह ने बताया कि मलयेशिया से आए 10 जमातियों के कागजों की जांच की गई। जांच में सभी कागज सही पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें