धर्मार्थ ट्रस्ट ने बांटे मास्क
कांधला। कोरोना के देश में बढ़ते संक्रमण को लेकर मंदिर महादेव मारूफ शिवाला कांधला धर्मार्थ ट्रस्ट अंदोसर नई बस्ती ने वाल्मीकि बस्ती में मास्क, दस्ताने और साबुन का वितरण कर जनता से कोरोना के संक्रमण से सतर्क रहने का अनुरोध किया। इस अवसर पर ट्रस्ट की अध्यक्ष शालिनी कौशिक ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क, दस्ताने का प्रयोग करना चाहिए और साबुन से हाथ धोकर ही कोई कार्य करना चाहिए। ट्रस्ट की महासचिव डॉ. शिखा कौशिक ने बताया कि इस पर ध्यान रखे कि आपकी सांस रोकने की क्षमता कितनी है और बार बार यह जांच कीजिए कि उसमें कमी तो नहीं आ रही है। अगर इस क्षमता में कमी आती है तो अस्पताल में जाकर जांच कराए। इस दौरान सुरेंद्र, सुषमा, उर्मिला, तन्नू, मनोज, नरेश, सरिता, केला मौजूद रहे।