फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर पर हमले का आरोप, पुलिस से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवर पर हमले का आरोप
विज्ञापन

कांधला। खैल निवासी जोगेंद्र ने भाभी मीना को बृहस्पतिवार को शराब पीकर लाठी-डंडों से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पति सोहनवीर ने आरोपी भाई के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
नशे के तस्करी करने की शिकायत
कांधला। मोहल्ला नई बस्ती, बड़ा बिजलीघर रोड़, मोहल्ला गुजरान, मोहल्ला खैल, रायजादगान सहित कई स्थानों पर चल रहे स्मैक के अवैध के खिलाफ बृहस्पतिवार को कस्बे के जावेद, इरशाद, सुनील, राहुल ने एसपी विनीत जायसवाल से शिकायत की है। एसपी ने शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रभाकर कैंतुरा का कहना है कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर नशे का कारोबार नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 वाहन चालकों के काटे चालान
कांधला। एसपी विनीत जायसवाल के निर्देश पर बृहस्पतिवार को थाना प्रभारी निरीक्षक प्रभाकर कैंतुरा ने दिल्ली बस स्टैंड, भारतीय स्टेट बैंक, मयूर तिराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बिना कागजात के वाहन चलाने पर 20 चालकों का ई-चालान काटे। वहीं, पुलिस ने ट्रिपल राईडिंग और पटाखा बुलेट चलाने वाले चालकों का चालान किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें