फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरित्र निर्माण का मंच स्काउट गाइड

Thu, 17 Nov 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
scout camp - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड की दो दिवसीय जनपदीय रैली का बुधवार को बाबू जवान सिंह इंटर कॉलेज खंद्रावली में शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक एसएम सिद्दीकी ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पहले दिन रैली के साथ बच्चों ने वर्दी, मार्च पास्ट एंव कलर पार्टी, गांठें बांधना, मीनारें आदि साहसी क्रिया कलाप किए।
विज्ञापन


डीआईओएस ने कहा कि स्काउट गाइड छात्र जीवन में चरित्र निर्माण का सर्वश्रेष्ठ मंच है। कार्यक्रम अध्यक्ष योगेंद्र मालिक ने रैली में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र और छात्रों को अनुशासन में रहकर जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया। रैली में जनपद की कुल 28 टीमों ने अपने प्रशिक्षकों के साथ  प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जनपद बागपत से आए 85 वर्षीय स्काउट मास्टर रामकिशन शर्मा रहे। जिन्होंने छात्रों को स्काउट के सभी नियम और इतिहास के विषय में व्यापक जानकारी दी। 

मौके पर कॉलेज प्रबंधक जगपाल सिंह, मुख्य स्काउट कमिश्नर बृजेश वशिष्ट एवं जिला स्काउट आयुक्त प्रवीण कुमार, जैन कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्य एवं जिला आयुक्त गाइड डॉ. रुचिता ढाका एवं महऋषि कश्यप इंटर कालेज के प्रधानाचार्य विनेश त्यागी, पूर्व प्रधानाचार्य रणधीर सिंह कुरमाली एवं देवेंद्र पाल राणा आदि ने भी विचार रखे। संचालन डॉ. अनुराग शर्मा ने किया।  अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, विनोद वर्मा, एस के आर्य, हरविंदर सिंह ,डॉ अमित मलिक , रन सिंह , राजेश शर्मा, सुधा वर्मा ,अनुज गौतम, लक्ष्मण सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें