जलालाबाद। क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी के बस स्टैंड है। इससे गांव की अलग-अलग दिशा में पांच मार्ग जा रहे हैं। स्टैंड के पास नाली पर लगा चैनर पिछले कई माह से खराब हालत में था। जिसकी खबर प्रकाशित होने पर ग्राम पंचायत ने चैनर को नाली से हटवाया था। आठ दिन बाद भी दोबारा नाली पर चैनर नहीं लगा है। अब हालत यह है कि लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इस संबंध में कई बार स्थानीय अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्राम पंचायत सचिव नीरज सैनी का कहना है कि चैनर दूसरा बनने के लिए मिस्त्री को दिया हुआ है। जल्दी ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।