दिल्ली रोड पर कोहरे में जाते वाहन । संवाद
शामली। होली के बाद दूसरी बार मंगलवार सुबह मौसम में फिर बदलाव आया है। सुबह के समय घना कोहरा छा गया। कोहरा छाने से दृश्यता दस मीटर के आसपास रहने से सड़कों पर वाहन धीमी गति से चलने के लिए मजबूर रहे। दस बजे धूप निकलने पर कोहरे से राहत मिली। अधिकतम तापमान दो डिग्री और न्यूनतम में एक डिग्री सेल्सियस कम रहा।
होली से दो दिन बाद पिछले सप्ताह शुक्रवार को सुबह के समय घना कोहरा छा गया था। इससे अगले दिन फिर से तापमान बढ़ने के कारण दिन में मौसम गर्म रहा। अब पांच दिन बाद मंगलवार को सुबह मौसम में फिर बदलाव आया। सुबह के समय हर तरफ घना कोहरा छाया हुआ था। कोहरे के कारण वाहनों को धीमी गति से चलना पड़ा। सुबह दस बजे तक कोहरा छाया रहा। इसके बाद धूप निकली।
मौसम में बदलाव के चलते पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम होकर 31 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 17 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही।
मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही ने बताया कि बुधवार को सुबह के समय मौसम बादल छाने और इसके बाद धूप निकलने के आसार है।
दिल्ली रोड पर कोहरे में जाते वाहन । संवाद