फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: आसपा प्रमुख चंद्रशेखर का हमला, बोले-नौ साल में सरकार ने सिर्फ बातें कीं, जनता को दिया कुछ नहीं

Mon, 28 Sep 2026 03:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली में आजाद समाज पार्टी के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में चंद्रशेखर आजाद ने बेरोजगारी, पेपर लीक, अग्निवीर योजना और स्कूल-अस्पतालों की बदहाली को लेकर सरकार पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
आसपा प्रमुख चंद्रशेखर शामली में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली के मसावी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में सोमवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें पार्टी प्रमुख एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नौ साल में सरकार ने सिर्फ बातें की हैं और जनता को कुछ नहीं दिया। उन्होंने पेपर लीक, बेरोजगारी, अग्निवीर योजना के साथ जर्जर स्कूलों और बदहाल सरकारी अस्पतालों का मुद्दा उठाया।

विज्ञापन


पेपर लीक और बेरोजगारी का मुद्दा उठाया
चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि युवा डिग्रियां लेकर रोजगार के लिए भटक रहे हैं। भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक होने से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसान, नौजवान, पंचायत सहायक और रोजगार सेवक समेत विभिन्न वर्ग अपनी समस्याओं को लेकर परेशान हैं।

विज्ञापन

आसपा प्रमुख चंद्रशेखर शामली में - फोटो : अमर उजाला
शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
आसपा प्रमुख ने जर्जर स्कूलों और सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए मेहनत करते हैं, लेकिन शिक्षा पूरी करने के बाद भी युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।

अग्निवीर योजना को लेकर भी निशाना
चंद्रशेखर आजाद ने अग्निवीर योजना का मुद्दा उठाते हुए युवाओं की समस्याओं की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार को गरीब, किसान और नौजवानों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। जनता को रोजगार के साथ बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत है।

सम्मेलन में जुटे कार्यकर्ता
मसावी में आयोजित सम्मेलन में आजाद समाज पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। इस दौरान पार्टी प्रमुख ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और विभिन्न वर्गों की समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें