फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चंद्रशेखर पहुंचे थानाभवन, हुआ स्वागत

विज्ञापन
थानाभवन में मास्टर राजकुमार सैनी के आवास पर पहुचे आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष् चन्दशेखर उर्फ रा
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


थानाभवन। आजाद सामाज पार्टी के वरिष्ठ नेता मास्टर राजकुमार सैनी के मेला ग्राउंड स्थित आवास पर शनिवार शाम पार्टी संस्थापक चंद्रशेखर अचानक पहुंचे। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया गया।
इस मौके पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया कि उनके लिए हर कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है। वह अक्सर अपने कार्यकताओं से मिलते-जुलते रहते हैं। छोटे से छोटे कार्यकर्ता से भी उनको कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। इसी कड़ी में पार्टी के वरिष्ठ नेता सहारनपुर मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार सैनी के आवास पर आना हुआ है। उनसे जब चुनाव संबंधी बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके लिए हर चुनाव महत्वपूर्ण है। 2023 में मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष पीतांबर प्रजापति, स्टेट कोर कमेटी सदस्य दीपक राणा, भीम आर्मी के सहारनपुर अध्यक्ष विनय रतन, राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य और जोन प्रभारी नीटू सिंह, मंडल उपाध्यक्ष नरेश जयंत, उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल ओजस्वी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें