ऊन। रविवार को कस्बे में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। प्रतिमा स्थल और सभास्थल पर टेंट लगाए गए हैं। रालोद नेता रैली की व्यवस्था बनाने में लगे हैं।
रविवार को कस्बा ऊन में बाईपास मार्ग पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह करेंगे। इसके बाद जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जिसकी तैयारियाें में पार्टी नेता कई दिन से जुटे हैं। प्रतिमा स्थल पर टाइल्स और रंगाई-पुताई का कार्य पूरा कर दिया गया है। शनिवार को सभा स्थल पर पंडाल बनाया गया है। देर रात तक कई मजदूर इसमें लगे रहे।
दूसरी ओर राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। सभा स्थल पर व्यवस्था बनाने के लिए रणनीति भी तैयार की गई। पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, जिलाध्यक्ष वाजिद अली, पूर्व विधायक अब्दुल राव वारिस आदि नेता तैयारियों में जुटे रहे।