- हसनपुर लुहारी गांव में हुई घटना, तहरीर दी
थानाभवन। शामली से दवाई लेकर आ रही एक महिला से कस्बे में एक व्यक्ति ने चेन और कुंडल ठग लिए। पीड़ित महिला ने तहरीर देकर पुलिस से आरोपी को पकड़ने की मांग की है।
क्षेत्र के ग्राम हसनपुर लुहारी निवासी रानी पत्नी बरकत अली ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह दवाई लेने के लिए शामली गई थी। दोपहर के समय जब है थानाभवन में एचडीएफसी बैंक के समीप पहुंची तो उसी समय एक बुजुर्ग उसके पास आया और झाड़फूंक करते हुए उसके डेढ़ तोले की चेन और आधा तोले के सोने के कुंडल ठग लिए। इस दौरान ठग ने उसे एक लिफाफा दिया और कहा कि इसमें उसका सारा सामान है। जब उसने घर आकर देखा तो लिफाफे में ईंट, कंकर भरी पड़ी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।